ये चीजें करने से हर परेशानी से बचेंगी आपकी आंखें

सेहतराग टीम

बदलती लाइफस्टाइल के चलते आज के समय लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल बढ़ गया है। आज लोग काम के सिलसिले में घंटों लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन पर देखते रहते हैं। इससे होता यह है कि आंखों को काफी नुकसान होता है। घंटों में स्क्रीन के आगे बैठे रहने से आंखों (Eyes) पर दवाब पड़ता है, इससे आंखों में दर्द, अचानक धुंधला या साफ न दिखाई पड़ना जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इसके अलावा कई और कारण हैं जिनकी वजह से आंखों से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में आपको बगैर देर किए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। कुछ घरेलू उपाय या तरीके हैं जिनकी मदद से या इन चीजों से करने से आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं या आंखों से जुड़ी परेशानियों से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन चीजों या तरीकों के बारे में...

पढ़ें- प्रदूषण से आंखों को ऐसे सुरक्षित रखें

आंखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने का घरेलू उपाय (Tips and Home Remedies for Increase eyesight in Hindi):

1- आंखों से स्ट्रेस दूर करने के लिए अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगड़े, जिससे गर्मी पैदा होगी। फिर आंखें बंद करके हथेलियों को आंखों पर रखें। ध्यान रहें आंखों पर हाथ रखते पर रोशनी बिल्कुल ना आएं। दिन में ऐसा 3-4 बार करें।

2. आंवले के पानी से आंख धोने से या गुलाब जल डालने से आंखें स्वस्थ रहती है।

3. आंखों के हर तरह के रोग, जैसे पानी का गिरना, आंखे आना, आंखो की दुर्बलता आदि होने पर रात को 7-8 बादाम भिगोकर सुबह पीसकर पानी में मिलाकर पिएं।

4. एक लीटर पानी को तांबे के जग में रात भर के लिए रख दें और सुबह उठकर इस पानी को पिएं। तांबे में रखा पानी शरीर, विशेषकर आंखों को बहुत फायदा पहुंचाता है।

5. नींबू एवं गुलाब जल को समान मात्रा में मिलाकर 1-1 घण्टे के अंतर में आंखों में डालने से आंखों में ठंडक मिलती है।

6. आंवले का मुरब्बा बनाकर दिन में दो बार खाएं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।

7. एक चम्मच सौंफ, दो बादाम और आधा चम्मच मिश्री पीस लें, इसे रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ लें।

8. जीरे और मिश्री को बराबर मात्रा में पीस लें इसे रोजाना एक चम्मच घी के साथ खाएं।

9. केला, गन्ना खाना आंखों के लिए हितकारी है। गन्ने का रस पिएं। एक नींबू एक गिलास पानी में पीते रहने से जीवन भर नेत्र ज्योति बनी रहती है।

10. तीन भाग धनिया के साथ एक भाग चीनी मिक्स करें। दोनों को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इसे पानी में गर्म करें और एक घंटे के लिए कवर करके रख दें। फिर एक साफ कॉटन का कपड़ा लेकर इस मिश्रण को छान लें और आंखों में आई ड्रॉप की तरह इस्तेमाल करें।

11. बालों पर रंग, हेयर डाई और केमीकल शैम्पू लगाने से परहेज करें ।

12. नियमित रूप से अंगूर खाएं, अंगूर के सेवन से रात में देखने की क्षमता बढ़ती है।

13. आंखों से चश्मा हटाने के लिए अपनी आंखों के आस पास अखरोट के तेल की मालिश करें। इससे आंखों की रौशनी तेज होती है और आंखों से चश्मा भी उतर जाता है। यह बहुत ही आसान किन्तु अचूक उपाय है।

14. आधुनिक लाइफस्टाइल में अनिद्रा की समस्या बहुत कॉमन है। अगर आप पूरी नींद नहीं लेंगे तो इसका असर आपकी आंखों पर भी पड़ेगा। जिससे आंखों के नीचे काले घेरे तो होंगे ही, साथ ही आंखों की रोशनी भी कम होगी। इसलिए एक दिन में 7-9 घंटे की नींद बहुत जरूरी है।

15. कुछ सेकंड के लिए घड़ी की दिशा में अपनी आंखें गोल घुमाए और फिर कुछ सेकंड के लिए विपरीत दिशा में घुमाए और इसे चार या पांच बार दोहराएं।

16. सुबह के समय उठकर बिना कुल्ला किये मुंह की लार (saliva) अपनी आंखों में काजल की तरह लगाए। लगातार 6 महीने करते रहने पर चश्मे का नंबर कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें-

आंखों की रोशनी कभी कम नहीं होगी, अगर बादाम को इस चीज के साथ मिलाकर खाएंगे

आंखों की कई परेशानियों को दूर कर देंगे सिर्फ ये 3 अभ्यास

आंखों की रोशनी हो गई है कमजोर तो करें ये योग, जल्द होगा फायदा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।